भाजपा को झटके पे झटका, 3 और विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Youth India Times
By -
0

रोशनलाल वर्मा साइकिल पर हुए सवार
लखनऊ। यूपी चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ के बाद तीन और विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। कानपुर देहात और बांदा विधायक ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। शाहजहांपुर से तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी भाजपा छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर के बाद कानपुर बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवत सागर स्वामी प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। तीनों विधायकों के समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चा चल रही है। भाजपा छोड़ने के बाद रोशन लाल वर्मा ने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाएंगे उनके साथ रहूंगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा सरकार में हमारी उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा, यूपी में भाजपा की सरकार नहीं अधिकारियों की सरकार थी। लोक भवन में दो-दो घंटे बैठाया जाता था। रोशनलाल वर्मा ने मंत्री सुरेश खन्ना पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)