आजमगढ़: एसडीएम ने 10 अधिकारियों का एक दिन का रोका वेतन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। सगड़ी तहसील पर फरियादी तो पहुंचे लेकिन अधिकारी ही नजर नहीं आए। इस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने नाराजगी जताते हुए पूर्ति निरीक्षक हरैया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़, पूर्ति निरीक्षक महाराजगंज, सहायक अभियंता जल निगम, खंड विकास अधिकारी हरैया, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अजमतगढ़, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग आजमगढ़, सहायक विकास अधिकारी बिलरियागंज, सहायक विकास अधिकारी अजमतगढ़, सहायक विकास अधिकारी हरैया कुल दस लोगों पर एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति उप जिलाधिकारी द्वारा की गई। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसील समाधान दिवस पर कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व के 78 पुलिस के नौ विकास के तीन अन्य विभाग के सात शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार मयंक मिश्र, सीओ सगड़ी महेंद्र प्रसाद शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी व खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार संबंधित थाना के पुलिस आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)