प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मारपीट

Youth India Times
By -
0

सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपितों की नोकझोंक
बदायूं। शाहजहांपुर में हो रही प्रधानमंत्री की रैली में जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट की गई। घटना शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे की है। बिनावर कस्बे से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर बस शाहजहांपुर के लिए रवाना हो रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता को बुलाने के लिए बस चालक हार्न बजा रहा था, जिस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आक्रोशित हो गए। जिसके बाद कुछ लोगों ने बस को रुकवाकर कर हमला बोल दिया। बस के शीशे तोड़ दिए, बस के चालक के साथ मारपीट करने लगे। बस पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही मौंके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद आरोपितों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष बिनावर रविकरन ने बताया कि रैली में जा रही बस को लेकर बिनावर में कुछ लोगों ने विवाद किया है। बस चालक और आरोपितों से बात करने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई जिलों में प्राईवेट बसों का इंतजाम किया गया है। जिनमें सभी विधानसभाओं से भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जा रहे है। गौरतलब है कि पीएम की जनसभा में 22 विधान सभा से भाजपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।जिसके लिए सभी विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंच रहे है। वहीं इस रैली में 80 हजार भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।इस जनसभा को लेकर सुरक्षा के भी काफी सख्त इंतजाम किए गए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)