आजमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Youth India Times
By -
0

जनपदवासियों को दी 198 करोड़ रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात
कहा-प्रदेश के सभी लोग जल्द से जल्द लगवा लें कोरोना का टीका
आजमगढ़। सगड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सभी को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाने पर जोर दिया। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगाया वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें। सरकार की ओर से लगातार फ्री में लोगों को कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है। सभी सरकारी केंद्रों पर टीके की व्यवस्था और व्यापक स्तर पर कर दिया गया। मुख्यमंत्री जनपदवासियों को 198 करोड़ रुपये की कुल 69 परियोजनाओं की सौगात दिए। इसमें 11388.73 लाख रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और 8469.29 लाख रुपये की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
सीएम के आमगन की तैयारियां सुबह ही सगड़ी एवं लालगंज में देखने को मिली। जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य सुबह से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे तो पार्टी एवं संगठन के लोग भी पूरी ताकत झोके नजर आए। आलाकि दो अलग-अलग लोकसभा में कार्यक्रम होने से जिम्मेदारों को दोगुनी ताकत से लगना पड़ा था। हालांकि, इसका असर दोनों ही स्थानों पर उमड़ी भारी भीड़ में रूप में सामने आ रही थी। सीएम के पहुंचने से पूर्व सगड़ी में मंच पर एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक बंदना सिंह, अरविंद जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र लालगंज की पांच विधानसभा क्षेत्रों की विधानसभा क्षेत्र लालगंज की आयोजित जनसभा में कुल 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। इसमें 7370.51 लाख रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 12243.31 लाख की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास किए। लोकसभा क्षेत्र लालगंज की लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में 4147.82 लाख की तीन, निजामाबाद में 142.25 लाख की एक, फूलपुर-पवई मेें 1393.60 लाख की पांच, दीदारगंज में 351.49 लाख की दो और लालगंज में 1335.51 लाख की एक परियोजना शामिल हैं। जबकि 12243.31 लाख की 37 शिलान्यास परियोजनाओं में अतरौलिया में 303.98 लाख की तीन, निजामाबाद में 3152.34 लाख की 14, फूलपुर-पवई मेें 320.16 लाख की दो, दीदारगंज में 303.00 लाख की दो और लालगंज में 793.32 लाख की चार परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ सदर की विधानसभा क्षेत्र सगड़ी की जनसभा में 7614.71 लाख की 32 परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 699.66 लाख की चार, आजमगढ़ सदर में 1192.45 लाख की चार, मुबारकपुर में 1271.24 लाख की चार, मेंहनगर में 630.23 लाख की तीन और गोपालपुर में 224.22 लाख की दो परियोजना शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास की परियोजनाओं में विधानसभा क्षेत्र सगड़ी में 319.34 लाख की दो, आजमगढ़ सदर में 1893.63 लाख की पांच, मुबारकपुर में 805.60 लाख की चार, मेंहनगर में 155.45 लाख की एक और गोपालपुर में 422.47 लाख की तीन परियोजनाएं शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)