आजमगढ़: द डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव : महेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में महेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष तथा अजय कुमार सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित हुए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह ने 205 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी अमित कुमार श्रीवास्तव को 190 मत मिले। वहीं मंत्री पद पर अजय कुमार सिंह 241 मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके एकमात्र प्रतिनिधि अरविंद कुमार पाठक को 169 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर राम शब्द राम 237 मत तथा शमशाद अहमद 218 मत पा कर जीते। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी कैलाश नाथ मिश्र को 217 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पद पर महेंद्र राम 246 मत तथा सुनील कुमार 218 मत पाकर जीते। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी शिव शंकर को 136 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल उपाध्याय 193 मत पाकर जीते जबकि उनके एकमात्र से क्षेमेन्द्र विश्वकर्मा को 181 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद प्रकाश यादव 255 बताकर जीते जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी जगदीश प्रसाद वर्मा को 126 मत प्राप्त हुए वरिष्ठ कार्य कारिणी के छह पदों पर गुलाबचंद 268 मत घनश्याम मिश्र 265 मत अंजनी कुमार सिंह पटेल 255 मत श्री राम गुप्ता 254 मत शेषनाथ यादव 236 मत तथा प्रेम नारायण मिश्रा 219 मत पाकर जीते इस पद की दो अन्य प्रत्याशियों श्याम जीत यादव को 176 मत तथा दिनेश प्रताप सिंह को 176 मत प्राप्त हुए।कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए दीपक सिंह, बृज भूषण चौहान, राजकुमार यादव तथा राजपूत यादव का निर्विरोध जीते।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)