शर्मनाक : महिला को अर्धनग्न कर पीटते हुए गांव में घुमाया

Youth India Times
By -
0

नहाते समय खींचकर ले गए दबंग, वीडियो वायरल
सोनभद्र। सोनभद्र में मामूल विवाद में बेहद शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने अर्द्धनग्न अवस्था में महिला को नहाते समय खींच लिया और पूरे गांव में घुमाते हुए बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के गांव की महिला मानसिक रूप से कुछ बीमार है। उसने गांव के एक व्यक्ति के पुआल में आग लगा दी थी। इससे पूरा पुआल जल गया था। इसकी जानकारी होने पर पुआल का मालिक अपने साथियों संग महिला को ढूंढने लगा। ढूंढते-ढूंढते वह गांव के बाहर नदी किनारे पहुंच गया। वहां महिला स्नान कर रही थी और अर्द्धनग्न स्थिति में थी।
पुआल मालिक ने महिला को उसी हाल में अपने साथियों संग पीटते हुए गांव में ले आया। गांव में भी पीटते हुए घुमाया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। मंगलवार की शाम को इस घटना की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है। पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक चार आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। इसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)