कल महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही

Youth India Times
By -
0

शहर के टाउन हाल में 11 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जनपद की महिलाओं से सीधा संवाद करने के लिए आगामी 17 दिसम्बर को बलिया आएंगी। इस दौरान श्रीमती सिंह दिन के 11 बजे शहर के टाउन हॉल में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के समाजवादी महिला सभा से जुड़ी सभी महिला सदस्यों से उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर उसे सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)