आजमगढ़: ढाई सौ संघर्षशील महिलाओं में राशन एवं सेफ्टी किट का वितरण

Youth India Times
By -
0

ऑक्सफैम के मिशन संजीवनी के तहत दिया जा रहा है किट
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की डायरेक्टर हिना देसाई ने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव के ढाई सौ संघर्षशील महिलाओं को राशन एवं सेफ्टी किट दिया जा रहा है। यह राशन और सेफ्टी किट ग्रामीण अंचल की संघर्षशील महिलाओं को सम्मान पूर्वक जीवन मुहैया कराने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑक्सफैम इंडिया के सहयोग से मिशन संजीवनी द्वारा 250 संघर्षशील महिलाओं को राशन व सेफ्टी कीट दिया जा रहा है। जिसमें मोहम्मदपुर, काखभार, बनकटिया, जोकहरा, बिपनपुर, सहनूपुर, सहबदिया, छपिया, टेकनपुर, मीरा का पूरा, बलुआ, ब्रह्मा वली बेनी ,पांडे पार, महादेवा, सुरेना आदि गांव की महिलाएं शामिल है। श्रीमती हिना देसाई डायरेक्टर श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा ने बताया कि महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु पुस्तकालय से तमाम योजनाएं चलाई जाती हैं। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु उन्हें स्वयं रोजगार मुहैया कराने की ट्रेनिंग दी जाती है। महिलाओं को सशक्त बनाने की लिए सिलाई कढ़ाई बुनाई बकरी पालन औद्योगिक छोटे कुटीर उद्योग बैंकिंग जैसे लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी क्रम में ऑक्सफैम इंडिया के सहयोग से मिशन संजीवनी के द्वारा इन महिलाओं को राशन एवं सेफ्टी किट दिया जा रहा है। जिसमें चावल, आटा, दाल, नमक, तेल, मसाला, साबुन, सोयाबीन आदि वस्तुएं हैं। पुस्तकालय की प्रतिमा ने बताया वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है। पुस्तकालय की डायरेक्टर के साथ गांव गांव जाकर उन महिलाओं के घर दिया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)