मुख्तार अंसारी के करीबी की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Youth India Times
By -
0

मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों पर पुलिस- प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। गुरुवार को मऊ जिले में मुख्तार के करीबी ठेकेदार रामअवध सिंह की अवैध संपत्ति को जिला प्रशासन ने ढहा दिया। इसके बाद पूरी भूमि को जब्त कर लिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आस-पास के क्षेत्रों में अफरातफरी की स्थिति रही।
डुमरांव गांव स्थित सरकारी पोखरी के पास रामअवध के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही। डुमरांव गांव में राम अवध सिंह ने पोखरे की थी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर एक शौचालय बना लिया था। गुरुवार को तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
सरायलखंसी थानाध्यक्ष केके गुप्ता सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में बुलडोजर के साथ पहुंची। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान घटना न हो इसके लिए पुलिस चौकस रही। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर अवैध कब्जा को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)