आजमगढ़: जन विश्वास यात्रा में शामिल होकर सरकार की योजनाओं से हों रूबरू-अरविन्द जायसवाल

Youth India Times
By -
0

भाजपा युवा नेता अरविन्द जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर सभा में शामिल होने की किया अपील
रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा नेता अरविंद जायसवाल ने जन विश्वास यात्रा 345 विधानसभा सगड़ी के आगमन पर सगड़ी विधानसभा के हैदराबाद से भुवना तक और अनजान शहीद से महुला तक लोगों से जनसंपर्क कर जन विश्वास यात्रा में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के विचारों और नीतियों के से अवगत होकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी लें।

अरविंद जायसवाल ने कहा कि उज्जवला योजना से लेकर बिजली का फ्री कनेक्शन गरीबों में फ्री राशन वितरण महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान और श्रमिकों के लिए योगी योजनाओं का लाभ गरीब मजदूर किसान बेरोजगार को भारतीय जनता पार्टी ने मदद किया है। इन सबको देखते हुए आज अंजानशहीद में स्वागत के बाद लाटघाट में एक सभा होगी। जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। जिसमें रमापति राम शास्त्री पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निषाद मंत्री पंकज चौधरी कैबिनेट वित्त मंत्री जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह आदि नेतागण उपस्थित होंगे। अरविंद जायसवाल ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठावें। जनता से भारी अपील किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)