अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने अटल युवा संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर शनिवार को भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के संयोजकत्व में जनपद के चिलकहर मण्डल से अटल युवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेन्द्र गिरि एवं युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मंयक शेखर ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा चिलकहर मण्डल से चोगड़ा मण्डल, रसड़ा पूर्वी मण्डल, रसड़ा पश्चिमी मण्डल होते हुए नगर मण्डल के कोटवारी मोड़ स्थित ठाकुर मंगल सिंह सेंगर जिला महामंत्री किसान मोर्चा के आवास पर एक गोष्ठी के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में मोहित मौर्य, पंकज बहादुर सिंह, शशिकान्त जायसवाल, रामअशीष यादव, आलोक सिंह, अवनीश सिंह, सतीश, शिवम, रितेश सैनी सहित विधान सभा के समस्त युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन रूपेश तिवारी ने किया। उधर भीमपुरा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बाजार का भ्रमण किया गया। युवा मोर्चा द्वारा निकाला गया जुलूस बिल्थरारोड से नगरा होते हुए अपने पूर्व स्थान पर पहुंच कर समाप्त हो गया। यात्रा में मुख्य रुप से दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठू राम, भीमपुरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शोलू सिंह, दीपू सिंह, लंकेश सिंह, अभिनव सिंह राजू , सागर पटेल, राहुल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)