आजमगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने हार्वेस्टर संचालक को मारी गोली

Youth India Times
By -
0

पुलिस ने गोली मारने की घटना से किया इनकार
आजमगढ़। हार्वेस्टर संचालक की मेंहनगर में बुधवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाए जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। वारदात की ठोस वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मेंहनगर पुलिस गोली कांड की भनक लगते ही मौके पर पहुंच गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मनोज राय किसान है। वह हार्वेस्टर चलाने का भी काम करते थे। उनका हार्वेस्टर मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह गामा गांव में गया हुआ था। बीते साल ही उन्होंने नया फसलों की कटाई के लिए हार्वेस्टर खरीदे थे। इन दिनों धान की फसल पकने के कारण हार्वेस्टर की ज्यादा डिमांड थी। ऐसे में वह रात में अपने कर्मचारियों से मिलने इमादपुर सीवान में गए थे। वहां से लौटने के दौरान ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर भागे लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल पाया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी कि उनकी सांसें कमजोर पड़ गई। मेंहनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि गोली नहीं मारी गई है। मुझे जो जानकारी मिली है, उस मुताबिक कंबाइन पीछे करने के दौरान घटना हुई है। मैं अभी मौके पर नहीं पहुंच पाया हूं। रास्ता भटक जाने से पहुंचने में देर हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)