शादी के लिए व्याकुल दूल्हे के टूटे अरमान

Youth India Times
By -
0

सुहागरात के समय ही दुल्हन कर गई बड़ा कांड

अलीगढ़। जल्दबाजी में किए गए काम अक्सर गलत ही होते हैं। चाहें वह शादी को लेकर हो या फिर कुछ और। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ जिले से सामने आया है। यहां एक युवक शादी करने को लेकर इतना व्याकुल था कि उसने आनन-फानन रिश्ता जोड़ लिया। बिना देखे परखे उसके परिवार वालों ने हां कह दी। शादी को लेकर दीवानगी इतनी थी कि लड़के वालों ने दोनों तरफ से पूरा खर्चा उठाने के लिए हामी भर दी। शादी के लिए तारीख निकली और फिर सात फेर हो गए। सुहागरात के समय दुल्हन ने जो कारनामा किया, अगले दिन उसके बारे में जानकारी दूल्हा और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए।
मामला अतरौली का है। यहां दादों के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की शादी नहीं हो पा रही थी। गांव के एक व्यक्ति ने कहा कि तेरी शादी दिल्ली से करा देगा, मगर शादी की रस्म दोनों तरफ से तुम को ही करनी होगी। शादी के लिए व्याकुल युवक ने शादी के लिए हां करते हुए कन्या पक्ष की ओर से मांगे गये सवा लाख रुपये देने से पहले कन्या को देखने की शर्त रखी। कन्या पक्ष की ओर से वर पक्ष को दिल्ली में बुलाया गया।
दिल्ली पहुंचे वर पक्ष को लड़की दिखायी गयी। लड़की को देखकर वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए राजी हो गये और कन्या पक्ष की शर्त भी स्वीकार करते हुए दिल्ली में ही सवा लाख रुपये का भुगतान कर दिया। चट मंगनी पट ब्याह वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए युवक कुछ लोगों को लेकर कन्या पक्ष के पास पहुंच गया। वर पक्ष ने शादी कोर्ट मैरिज के माध्यम से कराने के लिए शर्त रखी, जिसको बेटी पक्ष ने स्वीकार करके अगले दिन दोनों पक्ष गाजियाबाद कोर्ट में पहुंच गये, जहां पर कोर्ट मैरिज की। सभी औपचारिकताएं पूरी करके युवक दुल्हन को विदा कराके अपने घर ले आया।
वर पक्ष के लोगों का आरोप है कि दुल्हन ने आते समय ही अपने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया और ससुराल आकर एक कमरे में सो गयी। रात होने पर युवक दुल्हन के पास पहुंचा, जहां पर पत्नी ने उसे दूध पीने को दिया। जिसे पीकर युवक बेहोश हो गया। दुल्हन रात को ही जेवरात आदि लेकर रफूचक्कर हो गयी। सुबह जब काफी देर तक युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। कमरा खोलकर देखा तो युवक बेहोश मिला और दुल्हन गायब थी। युवक के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहसील क्षेत्र में पहले भी संगठित गिरोह के लोग शादी कराने के बाद अविवाहित लोगों के जज्बातों से खेलते रहे हैं। नगर के अतरौली में पांच वर्ष पहले एक व्यक्ति ने दुल्हन का भाई बनकर शादी की और दुल्हन शादी की रात को ही पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गयी थी। इस गिरोह का कनेक्शन भी दिल्ली के एक गैंग से निकला था। अब फिर से इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आने लगी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)