आजमगढ़: छः साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

घर में घुसकर 22 साल के युवक ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थाना के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। सोमवार सुबह पुलिस ने घर में घुसकर बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित बालिका की मां ने बताया कि रविवार शाम वह शौच के लिए बाहर गई थी। घर में उसकी छह वर्षीय बच्ची अकेली थी। जब वह लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और उसकी बेटी मां-मां चिल्ला रही थी। अनहोनी की आशंका में उसने शोर मचाते हुए दरवाजा पीटना शुरू किया। तभी घर का दरवाजा खुला और गांव का ही एक 22 वर्षीय युवक उसे धक्का देते हुए भागा। अंदर जाकर देखा तो उसकी बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मिली। पूछने पर उसने सारी बात बताई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पवई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह द्वारा आरोपी को राइस मिल गोदाम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)