आजमगढ़: नाम बदलने वालों की सरकार ही बदल देगी जनता-शिवपाल

Youth India Times
By -
0

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला
जनता को भ्रमित कर भाजपा जाति धर्म की कर रही है राजनीति-शिवपाल
सम्मान व सीटें मिलने के बाद होगा गठबंधन और विलय-प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल काफी सक्रिय हो गये हैं। आजमगढ़ में एक के बाद एक बड़े नेताओं द्वारा रैली व जनसम्पर्क तेज कर दिया गया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने का ऐलान कर और आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ करने का संकेत देकर पूर्वांचल में राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की तो वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे।
आजमगढ़ जिले में दो दिवसीय दौरे पर रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आजमगढ़ का नाम बदलने वालों की जनता सरकार ही बदल देगी। आजमगढ़ जिले से सामाजिक परिवर्तन यात्रा 14 नवम्बर को सुबह रेलवे स्टेशन से निकलकर भंवरनाथ मंदिर होते हुए कंधरापुर, कप्तानगंज होते हुए अतरौलिया में जनसभा को सम्बोधित कर रहे। 12 अक्टूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 जिलों का दौरा कर चुकी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है। और भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति हो रही है। 13 नवम्बर को आजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी। जिले के पहचान के संकट के सवाल पर कहा कि यह जिला कैफी आजमी जैसी शख्सियत देने का काम किया है। पर भाजपा के लोग यहां के लोगों को कीड़े-मकोड़े समझ कर यहां के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़े सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपमान भले किया पर प्रदेश में विकास का काम भी बहुत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण में 60 प्रतिशत जमीन सपा के कार्यकाल में ही अधिग्रहित की गई थी। इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। शिवपाल सिंह यादव ने सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि उचित सम्मान व सीटें मिली तो सपा से समझौता होगा और विलय भी हो सकता है। 22 नवम्बर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। और इस दिन सैफई में दंगल का आयोजन होगा। ऐसे में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के दिन दोनों दलों में समझौता हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)