आजमगढ़: सपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव का किया अपमान-अनिल राजभर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश , राजभर समाज को नासमझ समझकर 18 सालांे से धोखा दे रहे हैं। ऐसे लोगों को 2022 के चुनाव मे समाज लोग उन्हें घर बैठा देगा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शहर के पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार की दोपहर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से बनी है तब से राष्ट्रवीर महाराज सुहेलदेव का सम्मान बढ़ाने का ककम किया।वही सपा की सरकार जब जब सरकार बनी तब तब सुहेलदेव का अपमान किया है। सुहेलदेव के सम्मान के समझौता और सैय्यद सालार मसूद के अनुयायियों के साथ राजनैतिक गठजोड किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने मऊ में बीते दिनों आयोजित रैली में माफिया मुख्तार अंसारी की ताकत व संसाधन का खुला प्रयोग किया है। ओम प्रकाश लीडर की बात करते-करते खुद डीलर बन गए हैं। ऐसे लोगों को अब राजभर समाज सबक सिखाने तैयार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)