आजमगढ़: पूर्व चेयरमैन व सपा नेता रामबुझारत यादव की माँ का निधन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। सपा नेता व पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामबुझारत यादव की माँ का आज दोपहर में निधन हो गया। जिससे उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, सपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।
दो दिन पहले सपा नेता की मां 82 वर्षीय बासमती देवी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से हालत गंभीर हो गई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी। सपा नेता राम बुझारत यादव की बिटिया की अभी 21 नवंबर को शादी थी। पौत्री की शादी में बासमती यादव की हालत ठीक रही। पौत्री की विदाई के अगले दिन बासमती देवी को दिल का दौरा पड़ गया और इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। सपा नेता रामबुझारत यादव की मां के निधन की खबर मिलते ही परिजनों को संत्वना देने वाले लोगों का उनके सगड़ी तहसील के शाहडीह आवास पर तांता लग गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)