आजमगढ़: आधुनिक भारत के शिल्पी थे पंडित नेहरू-प्रवीण

Youth India Times
By -
0

कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर अर्पित किया श्रद्धाजंलि
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और नमन किया आज से महंगाई को लेकर आजमगढ़ जनपद के समस्त विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित दस दिवसीय पदयात्रा के आरंभ में झंडारोहण किया गया एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर देश के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये उन्होंने आजादी के संघर्ष में कई बार जेल यातनायें झेली और देश को आजाद कराया प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी पंडित नेहरू धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के निर्माता थे उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी उन्होंने पंचशील के सिद्धांत को अपनाया था और आधुनिक एवं सशक्त समृद्ध भारत के निर्माण में जो योगदान दिया एवं विश्व में एक सशक्त भारत की पहचान बनायी वह अविस्मरणीय है। कांग्रेस पार्टी उनके पद चिन्हों पर चलते हुये उनके अधूरे सपनों को पूरा करने एवं एक अखंड सशक्त भारत के निर्माण के लिये निरंतर काम कर रही है। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही एक सशक्त एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। इस मौके पर बेलाल अहमद बेग, तेज बहादुर यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, शंभू शास्त्री, रामाश्रय राय, प्रिंस सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)