आजमगढ़: कलह से क्षुब्ध दो महिलाओं ने निगला जहर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले में एक ओर जहां लोग महिलाओं के खाते में विशेष रूप से दर्ज डाला छठ पर्व की तैयारी में जुटे हैं, वहीं जनपद में दो स्थानों पर कलह के चलते जहर निगलकर अचेत हुई दो महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की रहने वाली फूला देवी पत्नी बलिराम ने कलह के चलते विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। अचेत अवस्था में आनन-फानन परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहर निगलने की आशंका जताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता ग्राम निवासी मंगला की पत्नी संगीता ने सोमवार की रात पारिवारिक कलह से आजिज आकर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)