जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन 26 को

Youth India Times
By -
0

पुरूष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 4 से 5 दिसम्बर को अयोध्या में होगी आयोजित
आजमगढ़। विश्व कुश्ती संघ द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती संघ के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा ओलम्पिक भार वर्ग में पुरूष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 4 से 5 दिसम्बर 2021 को अयोध्या में आयोजित की जा रही है।
जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर भार वर्ग में भारतीय परम्परागत कुश्ती/मिट्टी की कुश्ती का चयन/ट्रायल 26 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार को समय 10 बजे से 11 बजे तक अखाड़ा बौरहवा बाबा रेलवे स्टेशन आजमगढ़ में किया जा रहा है, जिसमें सुबह 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक वजन किया जायेगा तथा 12ः00 बजे से ट्रायल/चयन प्रतियोगिता प्रारम्भ कर दी जायेगी। प्रतियोगिता में इच्छुक सभी पहलवान अपना आधार कार्ड/पासपोर्ट/पासपोर्ट अप्लाई रसीद/लाईसेंस बुक (जिन्होने राष्ट्रीय कुश्ती में प्रतिभाग किया हो) साथ लाना अनिवार्य है अन्यथा चयन/ट्रायल में प्रतिभाग नही कर सकेगें। इस प्रतियोगिता में पुरूष फ्री स्टाइल भार वर्ग 57, 65, 74, 86, 97 तथा 125 किग्रा एवं महिला भार वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68 व 74 किग्रा के पहलवान प्रतिभाग कर सकेगें। अधिक जानकारी के लिए सत्यवान यादव (9451512349), रामवृक्ष यादव (9889156088) एवं अरविन्द कुमार (9506118711) से सम्पर्क कर सकते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)