आजमगढ़: तीन दिवसीय कार्यशाला में महिलाएं सीख रहीं स्वावलंबन का पाठ

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मिशन शक्ति निर्भया एक पहल के अन्तर्गत महिलाओं को स्वावलम्बन बनाने व अधिकारों, सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को कुंवर सिंह उद्यान में तीन दिवसीय कौशल क्षमता विकास एवं जागरूकता कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जागरूकता कार्यक्रम उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए समाजसेविका अनिता द्विवेदी ने कहाकि महिलाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होने कहाकि महिलाएं अपने साथ हो रहे हिंसा का विरोध करें। अपनी सुरक्षा के लिए महिलाएं 112 पर काल करें। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 1076 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें। इन नम्बरों पर महिला ही सुनवाई करती है।
अध्यक्षता कर रहे देवविजय यादव ने कहाकि चाहें महिलाएं हो या छात्राएं सभी को निर्भीक होकर अपने ऊपर हो रहे हिंसा का विरोध करना चाहिए। कहाकि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, चाहें वह खेल, राजनीति या अंतरिक्ष क्षेत्र हों। सभी बेटियों को निडर होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने मिशन शक्ति की शुरूआत की है। दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने कहाकि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त कर समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना है। जब तक बेटियां शिक्षित नहीं होंगी तबतक उनका विकास नहीं होगा। बेटियां को आत्मनिर्भर बनने के लिए अच्छी शिक्षा की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मी बाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, सुमंगला योजना, सामुहिक विवाह, दहेज से पीड़ित माहिलाओं को मिलने वाले कानूनी व आर्थिक सहायता योजना, पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिलाओं के पुत्रियों के विवाह हेतु मिलने वाले अनुदान, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संचालन संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर मानसी शर्मा, शोभना शुक्ला, नरसिंह यादव, सुमित कुमार, बालचन्द मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, प्रेमलता, उर्मिला आदि महिलाएं मौजूद थीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)