आज़मगढ़ : मेले में हुई चाकूबाजी, एक की मौत, एक घायल

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटघर गोमाडीह मेले में देर रात्रि छूरे बाज़ी में एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक अन्य घायल है। दो पक्षों में हुई चाकूबाजी की इस घटना से सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे विनोद सरोज पुत्र राम अचल सरोज उम्र 25 वर्ष, सरोज पुत्र राम अवतार उम्र उम्र 22 साल वर्ष, मेला देख रहे थे। दोनो लोग घूमते हुए दुर्गा पंडाल के पास जाकर खड़े हो गए। तभी अज्ञात लोगो से इनका कुछ विवाद हो गया। इतने में हमलावरों ने इन लोगों पर चाकुओ से हमला कर दिया। जिसमें विनोद व सरोज को भी चाकू लग गई। इस घटना में सरोज को काफी चोटें आई। दोनों को उठाकर स्थानीय लोगों ने आजमगढ़ सदर हॉस्पिटल ले गए, जहां पर सरोज की मृत्यु हो गई। झगड़े का का कारण स्पष्ट नही हो सका । गंभीरपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)