आजमगढ़: अपहरण के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला भी धराया
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह बहला-फुसलाकर लड़की भगा ले जाने के मामले में वांछित महिला को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
जहानागंज क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बीते आठ सितंबर को स्थानीय थाने में साजिश के तहत 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की विवेचना के दौरान क्षेत्र के कोईलारी ग्राम निवासी प्यारेलाल राम, उसकी पत्नी शीला देवी व पुत्र रवींद्र का नाम प्रकाश में आया। बुधवार की सुबह उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ कोईलारी ग्राम निवासी आरोपियों के घर दबिश दी। इस दौरान घर पर मौजूद आरोपी शीला देवी पत्नी प्यारेलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस जुट गई है। इसी क्रम में महाराजगंज थाने की पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में आरोपित युवक को बुधवार की सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह पीड़ित महिला के घर सुलह- समझौते के लिए दबाव बनाने पहुंचा था। पकड़ा गया अरविंद पुत्र सागर राम क्षेत्र के गोपालपुर गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)