आजमगढ़: भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चलकर जनता की आवाज कुचलने पर आमादा-राघवेन्द्र

Youth India Times
By -
0

भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक जाना होगा-डा0 संग्राम यादव
अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों के ऊपर अत्याचार चरम पर-नफीस अहमद
आजमगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चलकर जनता की आवाज कुचलने पर आमादा है। उक्त विचार समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव श्री राघवेन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बेरोजगार, किसान, मजदूर संवाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए किया।
श्री यादव ने कहा कि देश की सारी सरकारी कम्पनियों और विभागों को उद्योगपतियों के हाथों बेचकर मोदी सरकार नौजवानों को बेकारी की तरफ धकेल रही है। उन्होंने कहा उद्योगपतियों के हाथ में पूरी अर्थव्यवस्था देकर भाजपा सरकार आम जनता पर मॅहगाई थोप रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा प्रदेश में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी, मॅहगाई की मार से पीड़ित है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस और आम आदमी के जरूरतों के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यां के उद्घाटन का नाटक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेदिन कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में पॉच साल में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखा और केवल नाम बदलने का काम करते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा सरकार के झूठ का गॉव-गॉव जाकर पर्दाफाश करें। सपा नेता ने कहा कि मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर लग जॉय।
विधायक डा0संग्राम यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक जाना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों को रौंदने वाली योगी सरकार को 2022 में सत्ता से हटाने के लिए नौजवानों को सड़क पर आना होगा।
विधायक नफीस अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश में आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों के ऊपर अत्याचार चरम पर है। गोष्ठी की अध्यक्षता नि0जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी आमिर गुड्डू व संचालन नि0जिलाध्यक्ष छात्रसभा आशीर्वाद यादव ने किया। गोष्ठी में राजेश गिरी, शिशुपाल सिंह, शिवप्रताप, करन कुमार, रईस अहमद, डब्लू कन्नौजिया, दुर्गेश यादव, श्यामकन्हैया, देवानन्द, जावेद, शिवमूरत, सीमाब, द्रौपदी पाण्डेय, बबिता चौहान, किरन श्रीवास्तव, अनिल कुमार चौबे, डम्पी तिवारी, आजाद नेता, रामसहाय यादव, विपुल राय आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)