आज़मगढ़ : बारह वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

घर से थोड़ी दूरी पर चकरोड पर बेहोशी हालत में मिली, हालत गंभीर

रिपोर्ट- सर्वेश पांडेय
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव में मुसहर बस्ती की एक 12 वर्षीय बालिका के साथ गुरुवार की रात में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस मामले में परिजन अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी नरसिंह और उसकी दो लड़कियां और एक लड़का खाना खाकर सो गए। नरसिंह की 12 वर्षीया पुत्री खुशी अपनी मां के बगल में सोई हुई थी। रात में किसी समय वह घर के बाहर निकली और गायब हो गई। सुबह घर से थोड़ी दूर पर ही स्थित चकरोड पर बेहोशी की हालत में मिली।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खुशी के घर दी। ग्रामीणों की मदद से स्वजन पीड़िता को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए । जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से स्वजनों ने फरका की बीमारी बताया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि सदर के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। सदर से रेफर किए जाने के बाद पीड़िता को एक निजी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता को भी होश नहीं आया है। उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि इसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी अभी थाने तक नहीं पहुंची है। अपने स्तर से इसकी जानकारी की जा रही है। जानकारी होते ही कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)