आजमगढ़: प्रतिमा विसर्जन में डीजे को लेकर मारपीट, चार घायल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के खजुरा ग्राम में मंगलवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के खजुरा ग्राम में दो स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई थी। दशहरा मेला के दौरान डीजे बजाने को लेकर दोनों पूजा कमेटियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। उसी घटना को लेकर मंगलवार की रात मूर्ति विसर्जन के समय दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडा, गड़ासा और तलवार का भी प्रयोग किया गया। मारपीट में अशोक सिंह, वरूण सिंह, पवन रावत और संजय रावत को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी मेंहनगर पर भर्ती कराया गया है। घायल अशोक सिंह पुत्र जयकरन सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि ग्राम के आनंद पुत्र सुरेन्द्र, अभिषेक पुत्र प्रेम सिंह, प्रेम सिंह पुत्र उदयराज सिंह, वीरेन्द्र पुत्र उदयराज ने हमला बोलते हुए धारदार हथियारों का प्रयोग किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की। पुलिस ने हमलावर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी पंकज पाण्डेय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)