आजमगढ़: रानी की सराय क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनसभा संभावित

Youth India Times
By -
0

तैयारी में जुटा प्रशासन, किया गया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद में बीते माह बारिश के चलते सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा स्थगित होने के बाद अब पुनः सदर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। इसके लिए बुधवार को भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने रानी की सराय क्षेत्र में संभावित स्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ जनसभा स्थल के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
इसी सिलसिले में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह व अन्य नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व अधिकारियों रानी की सराय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान का निरीक्षण किया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 24 से 28 अक्टूबर के मध्य रानी की सराय स्थित पूर्वांचल पी जी कालेज के मैदान में होनी है। सदर, मेंहनगर व निजामाबाद विधानसभा की संयुक्त जनसभा की तैयारी के लिए स्थान चिन्हित कर कार्यक्रम की तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जनसभा की तिथि अभी सुनिश्चित नहीं की है लेकिन पूरी संभावना है कि 24 से 28 अक्टूबर के मध्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जिले की दसों विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात देंगे। स्थान निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद राय, मंजू सरोज, विनोद उपाध्याय, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)