आजमगढ़: प्रशिक्षित स्नातक (गृह विज्ञान) के पद पर संध्या त्रिपाठी चयनित

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में प्रशिक्षित स्नातक (एल टी ग्रेड) के पद पर संध्या त्रिपाठी का चयनित होने पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बधाई दी। जिलाध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी के छोटे भाई राजीव रंजन त्रिपाठी स्थायी अधिवक्ता ,उच्च न्यायालय प्रयागराज कि धर्म पत्नी संध्या त्रिपाठी का चयन गृह विज्ञान विषय में प्रशिक्षित स्नातक के पद पर हुआ है जिससे ब्राह्मण समाज मे खुशी व्याप्त है। उन्होंने बताया कि संध्या त्रिपाठी ने अपनी मेहनत एवं लगन से यह साबित कर दिया कि घर परिवार एवं बच्चों की जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए भी आयोग की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी नीति का परिणाम है कि प्रदेश के योग्य एवं परिश्रमी अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों हो रहा है, जिसके लिए सभी सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्रदेश की योगी सरकार भी बधाई की पात्र है। संध्या त्रिपाठी की सफलता पर संरक्षक अमर नाथ तिवारी, डॉ दुर्गा द्विवेदी, तारकेश्वर मिश्रा, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्रा, गिरीश चतुर्वेदी, आनन्द उपाध्याय, राधेश्याम मिश्रा, ई0 कैलाश नाथ चतुर्वेदी, माधुरी दुबे, निरुपमा पाठक, रामाश्रय उपाध्याय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, निशीथ रंजन त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, अनिल चतुर्वेदी, मनोज कुमार त्रिपाठी, राज कुमार पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय आदि ने बधाई दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)