आजमगढ़: गैस सिलेंडर बदलते समय भड़की आग, गृहस्थी जलकर खाक

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे के पूरा ख्वाजा मोहल्ले में गुरुवार की रात ईंधन गैस सिलेंडर चूल्हे में लगाते समय अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसके चलते एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
कस्बे के पूरा ख्वाजा मोहल्ला निवासी घूरा गौड़ पुत्र बेचू के परिवार की महिलाएं गुरुवार की रात गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। रात करीब 9.30 बजे अचानक गैस खत्म हो जाने पर महिलाएं गैस सिलेंडर बदल रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। यह देख परिवार के सदस्य जान बचाकर घर से बाहर भाग निकले। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों के प्रयास के बाद भी गृहस्थी के सामान बचाए नहीं जा सके। इस घटना में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। परिवार के मुखिया के अनुसार अगलगी की इस घटना में लगभग दो लाख की क्षति बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)