सपा मुखिया की गिरफ्तारी से सपा में उबाल जिला कलेक्ट्रेट से लेकर जनपद की तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok Jaiswal

बलिया। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद मृत किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव की लखनऊ में गिरफ्तारी से प्रदेश का सियासी पारा चढ़़ गया। बलिया में सपाईयों ने जिला कलेक्ट्रेट से लेकर जनपद के तहसीलों पर जम कर प्रदर्शन कर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने की सूचना मिलते ही समाजवादी भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी व जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर धरना दिया। उधर बिल्थरारोड तहसील पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सरकार को तानाशाही करार दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनने मौके पर जा रहे सपा मुखिया को गिरफ्तार करना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि यह सरकार पूरी तरह निकम्मी है। कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए सपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में आर पार की लड़ाई लड़ेगी। धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में ममता चंद्रा, इरफ़ान अहमद, रुद्र प्रताप यादव, चंद्र देव राम, शाहिद समाजवाद, रामाश्रय फाइटर, अंगद यादव, बिनोद कुमार पप्पू, श्याम नारायण यादव, पतिराम यादव, बिनोद यादव, सविता पटेल, अमन बरनवाल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)