आजमगढ़: सर्पदंश से किसान की मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में शुक्रवार की देर रात सर्पदंश के चलते 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई।
हठौता ग्राम निवासी 50 वर्षीय शेषनाथ सिंह पुत्र स्व. सूरत सिंह शुक्रवार की रात चारपाई पर सोए थे। रात करीब एक बजे लघुशंका महसूस होने पर वह चारपाई के नीचे रखी टार्च उठाने गए तभी चारपाई के नीचे बैठे सर्प ने उनके हाथ में डंस लिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में परिजन शव लेकर घर लौटे। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृत किसान के तीन पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)