आजमगढ़: मुबारकपुर व जहानागंज में पुलिस से झड़प

Youth India Times
By -
0

जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग पर लगा जाम, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना अंतर्गत गूजरपार गांव के समीप शनिवार की रात लगभग नौ बजे तमसा नदी में मुबारकपुर की प्रतिमा विसर्जन रोके जाने पर पुलिस से पूजा पंडालों के लोगों ने झड़प की। हालांकि पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा जिसके बाद खोदे गए निर्धारित स्थल पर प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग पर लगभग एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इसी क्रम में जहानागंज में शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जहानागंज बाजार के चौराहे पर जाम की खबर पर पहुंची पुलिस का समझाना बवाल का कारण बन गया। लोग पुलिस की सुनने की बजाय उलझ गए।
वहां एक कमेटी के लोग प्रतिमा को रोककर डांस कर रहे थे।इस कारण शाम छह से नौ बजे तक जाम लग गया। बाकी मूर्तियां भी जहां तहां खड़ी हो गईं। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम हो गया।बसों में सवार यात्री परेशान नजर आ रहे थे। इसकी जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने समिति से जुड़े लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जवाब उल्टा मिला। मस्ती में डूबे लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर डाली। कहा कि समस्या है तो बाकी मूर्तियों को आगे बढ़ा दीजिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)