आजमगढ़: जयकारे के साथ विसर्जित हुईं दुर्गा प्रतिमाएं

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद में विजयादशमी पर्व शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ ही शनिवार को अधिसंख्य स्थानों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाएं जयघोष के साथ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर विसर्जित की गईं। सनातन परंपरा के अनुसार रविवार और मंगलवार को विदाई संस्कार वर्जित है। ऐसे में जनपद में तमाम जगहों पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाएं शनिवार को ही विसर्जित कर दी गई। बड़ी पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को रविवार के बाद विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
शुक्रवार को पूरे जनपद में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया था। पाण्डालों में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस महत्वपूर्ण पर्व पर इस बार महंगाई का असर साफ दिखा। मेला स्थलों पर दुकानें तो सजी थीं लेकिन हमेशा की अपेक्षा इस बार खरीदारों में उत्साह नजर नहीं आया। जिसके कारण छोटे दुकानदार मायूसी देखने को मिली। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के भी समुचित प्रबंध किए गए थे। दुर्गापूजा समितियों के कार्यकर्ता भी मेले को सकुशल संपन्न कराने में पूरी तन्मयता से जुटे नजर आए। मूर्ति पांडालों के पास की गई आकर्षक विद्युत सजावट अलग छटा बिखेर रही थी। दशहरा पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। इसी के साथ शनिवार को प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)