आजमगढ़: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद उबले सपाई

Youth India Times
By -
0

किसानों के हत्यारों को फांसी देने की मांग के साथ सपा का धरना जारी
आजमगढ़। लखीमपुरखीरी प्रकरण को लेकर घटनास्थल पर जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लेने के बाद सूचना मिलते ही सपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वैसे भी इस घटना को लेकर सुबह से ही धरना प्रदर्शन की तैयारियां चल रही थी तो सपा मुखिया गिरफ्तारी ने आग की घी का काम किया। आक्रोश के स्वर मुखर होते गए तो दिन चढ़ते-चढ़ते सपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर किसानों की मौत और अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश जताने के लिए कलेक्ट्रेट के समक्ष एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किसानों को कुचलने वाले दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान सपाइयों का आक्रोश नजर आया और कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व को साथ खड़े रहने का स्पष्ट संदेश देते हुए पार्टी का परचम लहराया। सपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है जब तक उनकी रिहाई नहीं होती धरना चलता रहेगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने सपाइयों की संख्या बढ़ने के साथ पुलिस मुस्तैद हो गई।

जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष स्थित सड़क पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता चन्द्रदेव राम यादव ‘करैली’, निजामाबाद विधायक आलमबदी आजमी, अतरौलिया विधायक डा0 संग्राम यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, अखिलेश यादव, अभय नरायन पटेल, महिला जिलाध्यक्ष बबिता चौहान, पूर्व विधायक विद्या चौधरी, सना परवीन, सपना निषाद सहित निजामाबाद विधायक प्रतिनिधि मुस्तजाब आलम, कमल यादव, रामजन्म राजभर, कमलाकांत यादव, विजय बहादुर, पूर्व प्रधान अमरनाथ सुराई, अभिषेक कुमार, सुरेश मौर्य सहित सैंकड़ों सपाई धरना स्थल पर मौजूद हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)