नौ पुलिस अधीक्षकों सहित 29 पीपीएस अफसरों का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
0

अरुण कुमार बनाये गये मऊ के नये जिलाधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तबादला कर दिया। प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने नौ अफसरों को नई तैनाती दी है। इसके अलावा, 29 पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। शासन ने अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार को मऊ तो मैनपुर के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को खीरी का नया डीएम बनाया गया है।
आलोक सिंह अपर निदेशक सूडा से जिलाधिकारी ललितपुर, चंद्रभूषण विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से जिलाधिकारी हमीरपुर, महेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी से जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, अविनाश कृष्ण सिंह विशेष सचिव सिंचाई से जिलाधिकारी मैनपुरी, अरुण कुमार जिलाधिकारी अमेठी से जिला अधिकारी मऊ, शेषमणि पांडे जिलाधिकारी हथकरघा से जिलाधिकारी अमेठी, निशा मुख्य विकास अधिकारी बदायूं से उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, ऋषिराज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मैनपुरी से मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, ईशा प्रिया मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़, प्रभास कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली
नौ आईपीएस अफसरो के तबादले, कानपुर आउटर के एसपी बदले-इसी तरह, अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने 9 अधिकारियों को गुरुवार को नई तैनाती मिल गई है। वहीं, कानपुर आउटर के एसपी बदले गए हैं। अब अजीत कुमार सिन्हा कानपुर आउटर के नए एसपी बनाए गए हैं। इसके साथ ही छह जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)