गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा

Youth India Times
By -
0

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। रुपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। राज्य में एक चुनाव से ठीक एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी यहां चेहरा बदलने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रुपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्घ्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)