भाजपा ने घोषित किये जिलों के प्रभारी

Youth India Times
By -
0

संतराज यादव को आजमगढ़, नीलम सोनकर को गोरखपुर महानगर व सहजानंद राय को मऊ की मिली जिम्मेदारी
लखनऊ। भाजपा ने सभी संगठनात्मक जिलों में प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को लखनऊ जिला एवं महानगर और पद्मसेन चौधरी को अयोध्या जिला एवं महानगर का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े जिलों में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री स्तर के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि अवध क्षेत्र में रायबरेली में एमएलसी विद्यासागर सोनकर, हरदोई में प्रकाश पाल, बहराइच में नीरज सिंह, गोंडा में एमएलसी अवनीश सिंह, उन्नाव में कमलेश मिश्रा, सीतापुर में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, लखीमपुरी में प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अंबेडकर नगर में विजय प्रताप सिंह, बाराबंकी में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, बलरामपुर में त्रयंबक तिवारी और श्रावस्ती में राहुल रस्तोगी को प्रभारी नियुक्त किया है। 
काशी क्षेत्र में प्रतापगढ़ में नागेंद्र रघुवंशी, जौनपुर में राकेश त्रिवेदी, सुल्तानपुर में शंकर गिरि, प्रयागराज महानगर एवं गंगापार में लक्ष्मण आचार्य, यमुनापार में ओंमकार केशरी, चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अनिल सिंह, मिर्जापुर में अनामिका चौधरी, सोनभद्र में अशोक चौरसिया, वाराणसी महानगर में संतोष पटेल और वाराणसी जिला में सुशील त्रिपाठी, गाजीपुर में अशोक मिश्रा, भदोही में कौशलेंद्र पटेल, मछलीशहर में के.के. सिंह और अमेठी में संजय राय को प्रभारी नियुक्त किया है। 
पश्चिम क्षेत्र में मेरठ महानगर एवं जिला में पंकज सिंह, सहारनपुर जिला में चंद्रमोहन सिंह, मुजफ्फरनगर सतेन्द्र सिसोदिया, गाजियाबाद जिला में कांता कर्दम, गौतमबुद्ध नगर में सत्यपाल सैनी, बुलंदशहर में सुनीता दयाल, हापुड़ में देवेन्द्र सिंह चौधरी, मुरादाबाद महानगर में वाईपी सिंह, मुरादाबाद जिला में सुरेन्द्र नागर, रामपुर में राजीव सिसोदिया, संभल में चैधरी राजा वर्मा, बागपत में हिमांशु मित्तल, सहारनपुर जिला में डी.के.शर्मा, शामली में अजय शर्मा, गाजियाबाद महानगर में अमित वाल्मीकि, नोएडा महानगर में बसंत त्यागी, अमरोहा में विकास अग्रवाल और बिजनौर में हरिओम शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। 
ब्रज क्षेत्र के आगरा जिला में पूनम बजाज, मथुरा जिला में विजय शिवहरे, मथुरा महानगर में अंजुला माहौर, फिरोजाबाद महानगर एवं जिला में दयाशंकर सिंह, अलीगढ़ जिला में श्रीचंद्र शर्मा, अलीगढ़ महानगर में प्रमोद गुप्ता, हाथरस में मान सिंह गोस्वामी, मैनपुरी में दिनेश वशिष्ट, बरेली जिला एवं आंवला में संतोष सिंह, शाहजहांपुर जिला एवं महानगर में बृज बहादुर भारद्वाज, आगरा महानगर में हेमंत राजपूत, एटा में नागेंद्र सिकरवार, कासगंज में हर्षवर्धन आर्य, बरेली महानगर में पंकज गुप्ता, पीलीभीत में डीपी भारती और बदायूं में राकेश मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया है। कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण में विजय बहादुर पाठक, कानपुर ग्रामीण में आनंद सिंह, औरेया में प्रमोद अग्रहरि बार्डर, झांसी महानगर एवं जिला में सलिल विश्नोई, हमीरपुर में रंजना उपाध्याय, जालौन में संजीव श्रृंगऋषि, कानपुर देहात में अशोक राजपूत, इटवा में सतपाल सिंह, कन्नौज में मुखलाल पाल, फर्रुखाबाद में अरुण पाठक, फतेहपुर में संतविलास शिवहरे, बांदा में कमलावती सिंह, महोबा में रामनरेश तिवारी, चित्रकूट में देवेश कोरी और ललितपुर में रामकिशोर साहू को प्रभारी नियुक्त किया है। 
गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर जिला में अजय सिंह गौतम, गोरखपुर महानगर में नीलम सोनकर, संतकबीर नगर में समीर सिंह, महराजगंज में सुभाष यदुवंश, देवरिया में सुनील गुप्ता, कुशीनगर में रमेश सिंह, लालगंज में शकुंतला चौहान, बस्ती में अशोक सिंह, सिद्धार्थनगर में रामजियावन मौर्य, आजमगढ़ में संतराज यादव, मऊ में सहजानंद राय और बलिया में विजय बहादुर दुबे को प्रभारी नियुक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)