आजमगढ़: दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

जहानागंज एवं कप्तानगंज पुलिस को मिली उपलब्धि
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के जहानागंज व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र से बीते जुलाई माह में बहला-फुसलाकर अगवा की गई छात्रा के मामले में पुलिस ने अपहृत छात्रा की सकुशल बरामदगी करते हुए इस वारदात में शामिल आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार की दोपहर जहानागंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक घनश्याम यादव को सूचना मिली कि अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी जहानागंज ब्लाक मोड पर मौजूद है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद मोनिश पुत्र नौशाद अहमद जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव का निवासी बताया गया है। वहीं कप्तानगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म व मारपीट के मामले में आरोपी सूरज राजभर पुत्र रामरतन को क्षेत्र के पिपरी पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार किया गया युवक कप्तानगंज क्षेत्र के पिपरी गांव का निवासी है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीते 3 सितंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)