आजमगढ़: माफिया कुन्टू सिंह गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। प्रदेश के टापटेन अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टु सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य रामकरन यादव को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न मामलों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जीयनपुर पुलिस ने उप्र गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम में वांछित एवं प्रदेश के टापटेन अपराधी कुन्टू सिंह के गिरोह के सदस्य रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव निवासी ग्राम हरई इस्माईलपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)