आजमगढ़: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे जिलाधिकारी

Youth India Times
By -
0

मायूस हो वापस लौटे क्षेत्रवासी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 41 मामले, छः मामले हुए निस्तारित
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। जिलाधिकारी के सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में जिलाधिकारी के आने की खबर से उपस्थित क्षेत्रवासी मायूस होकर वापस लौट गये। बता दें कि जिलाधिकारी का फूलपुर तहसील में प्रथम आगमन था।

फूलपुर तहसील मुख्यालय के मीटिंग कक्ष में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के तहसील दिवस होने के कारण तहसील प्रागण में 17 सितम्बर से नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई चुना आदि का छिड़काव कराया जा रहा था। इतंजार में क्षेत्रवासी भी थे कि सूचना मिली कि जिलाधिकारी नही आएंगे। निराश क्षेत्रवासी वापस लौट गये। जिलाधिकारी की जगह वित्त राजस्व अधिकारी आजमगढ़ आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें 41 मामले सामने आये, 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 25 राजस्व, 5 पुलिस, 3 विकास, 1 शिक्षा व सात अन्य मामलों के प्रार्थना पत्र पड़े। 6 निस्तारित मामलों को छोड़ शेष मामलों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रांे की जांच कर उचित कार्यवाही कर निस्तारण कर एक सप्ताह के अन्दर तहसील में प्रस्तुत करें। इस अवसर पर तहसीलदार पवन सिह, कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिह, एडीओ सहकारिता राजेन्द्र वर्मा, पूर्ति निरीक्षक सन्तलाल, गिरिजेश सिंह, राजेश पाण्डे, हितेंद्र सिंह सहित सीएमओ, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक सहित जिले के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)