आजमगढ़: दो बाईकों में टक्कर, युवक की मौत एक गंभीर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनपुरा ग्राम निवासी 30 वर्षीय सोनू यादव पुत्र फूलचंद यादव बुधवार को अपने मित्र संतोष राजभर (31) पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम ददुआपर थाना क्षेत्र कप्तानगंज के साथ किसी कार्यवश बाइक से अहरौला क्षेत्र की ओर गया था। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दोनों मित्र शाहपुर-गोपालगंज नहर मार्ग से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में समदी गांव स्थित पुलिया के समीप उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सोनू यादव व संतोष राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से निकल गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल संतोष का इलाज अभी चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)