आजमगढ़: भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय के स्वागत को लेकर बैठक में हुई चर्चा

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल राय के 4 सितम्बर को नेहरू हाल में होने वाले स्वागत समारोह की तैयारी बैठक बुधवार को बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो उपाध्यक्ष एकलव्य पांडेय व संचालन सूर्यप्रकाश सिंह ने किया।
श्रीकृष्णा सिंह किशन ने कहाकि निखिल राय के भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में काफी हर्ष और उत्साह है। इनके सम्मान में 4 सितम्बर को नेहरू हाल के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। श्री राय का स्वागत कार्यक्रम कप्तानगंज से शुरू होगा। इसके अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंदूरी बाजार, कंधरापुर, भंवरनाथ, करतालपुर में भी जिलाध्यक्ष का स्वागत करेंगे। नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह में श्री राय कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करेंगे। स्वागत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बैठक में मुख्य रूप से वरूण राय, ज़िलामहामंत्री इस्माईल फारूकी , श्याम विक्रम, नवनीत राय, विवेक सिंह, शिवम मिश्रा, राहुल सिंह कौशिक, अंकुर राय, अर्जुन पांडेय, जितेन्द्र िंसंह, गौरव पंडित, आदर्श मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)