आज़मगढ़ : उमेश चंद्र यादव बने अध्यक्ष, मान सिंह महामंत्री

Youth India Times
By -
0

प्रधान संगठन का चुनाव संपन्न
-दिनेश कुमार पांडेय
आजमगढ़। हरैया विकास खंड के बनकटा बाजार के एक निजी स्कूल में आज ग्राम प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजमन यादव और संचालन दिनेश सिंह यादव ने किया। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
ग्राम प्रधानों ने उमेश चंद यादव को अध्यक्ष , अखिलेश मौर्य को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान और अमित सिंह , जालंधर यादव को उपाध्यक्ष, मानसिंह महामंत्री, पवन कुमार राय संगठन मंत्री, मुकेश प्रजापति को सचिव बनाया गया ।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र निषाद, मुनिराज प्रजापति, विनय यादव, विनोद यादव, सतीश यादव, सुधीर पटेल, सीताराम यादव, मुकेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी आजाद नेता प्रधान संघ सलाहकार उपस्थित रहे। सभी लोगों ने पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)