आजमगढ़: आरओ प्लांट में उतरा करंट, युवा व्यवसायी की मौत

Youth India Times
By -
0

तीन वर्ष पूर्व पिता की भी गई थी करंट से जान
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश की वजह से शहर का अधिकांश इलाके आज भी जलमग्न हैं। जिसके वजह से सैकड़ों घरों के लोग शरणार्थी जीवन जीने को मजबूर हैं। शहर की कई कालोनियों में हुआ जलजमाव अब जानलेवा बनने लगा है। अब तो मकानों में नमी की वजह से बिजली का करंट भी प्रवाहित होने लगा है। शुक्रवार को घर के भूतल में लगे आरो प्लांट में करंट प्रवाहित होने से 22 वर्षीय युवा व्यवसायी की मौत हो गई घटना शहर कोतवाली के सामने बंधे के उस पार मातबरगंज वार्ड में बसी कालोनी में घटित हुई। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत मातबरगंज वार्ड में स्थित कालोनी निवासी 22 वर्षीय अमन रस्तोगी पुत्र स्व संगम रस्तोगी शुक्रवार की सुबह घर के भूतल पर ही स्थित आरओ प्लांट में किसी काम से गया था। पानी में डूबे प्लांट में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक अमन के पिता संगम रस्तोगी की भी तीन वर्ष पूर्व घर में ही करंट से मौत हुई थी। इस घटना के बाद अमन ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।मृतक तीन भाई-बहनों में इकलौता भाई था। उसकी दो छोटी बहनें 16 व 20 वर्ष आयु की हैं। शुक्रवार को हादसे के बाद घर में मां व दो बहने ही बची हैं। घटना से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। जिला प्रशासन की व्यवस्था को लोग कोसते नजर आए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हम सभी जलजमाव से बहुत परेशान हैं। कमर तक घर में पानी लगा है। जिसके चलते कई परिवार पलायन कर होटलों या किराए के घरों में रहने को मजबूर हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)