प्रधानमंत्री का जन्मदिन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दीपोत्सव व जनसेवा कर मनाया गया
By -
Saturday, September 18, 2021
0
मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्रम देकर उनका किया स्वागत
चकिया / चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा चंदौली द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का 71वां जन्मदिन दीपोत्सव एवं जनसेवा के साथ मनाया गया। मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जहां अस्पताल व गरीब बस्तियों में फल, बिस्कुट, मास्क, साबुन, फलों का वितरण किया वहीं उनके दीर्घायु के लिए मंदिर में दीप भी प्रज्जवलित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद दर्शना सिंह के प्रथम चकिया आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक भी काटने का कार्य किया।
Tags:

