आजमगढ़: दसों विधानसभाओं में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

Youth India Times
By -
0

-रमेश यादव
आजमगढ़। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र जी के जयंती के अवसर पर जनपद के दसों विधानसभाओं में समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गयी।
प्रदेश कार्यालय से नामित जिले के प्रभारी के रूप में आये श्री जगदीश प्रसाद कुशवाहा पूर्व सांसद जी ने झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आएदिन हत्या, लूट व बलात्कार हो रहे हैं। मॅहगाई चरम पर है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। डीजल व पेट्रोल के दामे इतने बढ़ गये हैं कि अब किसानों को खेती करना भी मॅहगा हो गई है। किसान बर्बादी के कगार पर है। थाने व तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गये हैं। भाजपा सरकार में अघोषित आपाताकाल लागू है।
विधानसभा मुबारकपुर में श्री जगदीश प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर, पूर्व प्रत्याशी अखिलेश यादव, सदर में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, वेदप्रकाश यादव, दीपचंद विसारद, सगड़ी में पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, शिवसागर यादव, सोहराब, मिर्जा मसूद बेग, शंकर यादव, सुबाष यादव, अतरौलिया में विधायक डा0संग्राम यादव, प्रमुख चन्द्रशेखर यादव, पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, पूर्व प्रमुख महेन्द्र यादव, गोपालपुर में विधायक नफीस अहमद, एम0एल0सी0 राकेश यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, ओमप्रकाश राय, समा वसीम निजामाबाद में विधायक आलमबदी, अशोक यादव, प्रेमा यादव, लईक अहमद, गिरीश मौर्य, फूलपुर में पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, विवेक सिंह, नसीम अहमद, दीदारगंज पूर्व विधायक आदिल शेख, विनित राय, रामाआसरे चैहान, लालगंज पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, हरिप्रसाद दूबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक राय, मेंहनगर विधायक कल्पनाथ पासवान, लालमनि राजभर, हंसराज यादव, संतोष यादव आदि के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गयी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)