रद्द हो सकती है मुख्तार अंसारी की विधानसभा की सदस्यता
By -
Saturday, August 07, 2021
0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मऊ के सदर क्षेत्र से विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर पुलिस कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है तो दूसरी ओर उनकी विधानसभा सदस्यता रद किए जाने की मांग भी मुखर हो रही है। माफिया विरोधी मंच ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुख्तार अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद किए जाने की मांग की है।
Tags: