लोगों को भटका रही है केंद्र व राज्य सरकार-राम गोविंद चौधरी

Youth India Times
By -
0

सत्ता के मद में चूर हो चुकी योगी सरकार को आगामी विस चुनाव में जनता देगी जवाब
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल 
बलिया। पंचायत चुनावों में हुई व्यापक हिंसा के सहारे लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश कर सत्ता के मद में चूर हो चुकी योगी सरकार के दिन गिने चुने ही रह गए हैं। इसका जबाब जनता उन्हें आगामी विस चुनाव में देगी। उक्त उद्गार सपा नेता राम गोविंद चौधरी बुधवार को कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि झूठ फरेब, पाखण्ड के सहारे लोगों को केंद्र व प्रदेश की सरकार भटका रही है। इसे न तो किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना है न तो आम जनता से ही। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 2022 का चुनाव भाजपा राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर नही बल्कि झूठ व फरेब के बल पर लड़ेगी और एक बार फिर से लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी। उन्होंने बांसडीह सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी चुनाव में सपा की जीत के लिए आप सभी अभी से लग जाएं।
कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओ को सजग रहते हुए भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबो को ध्वस्त करना है तथा जनता के हितों का पोषण करने वाली सपा की सरकार प्रदेश में बनानी है। कहा कि दमनकारी, लोकतंत्र की हत्या करने वाली, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को ध्वस्त करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। कहा कि 2022 में अखिलेश यादव को एक बार पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिये आप लोग दिन रात एक कर दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव- गांव जाकर लोगों से मिलकर इस सरकार की किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों को बताएं। आरोप लगाया कि किसानों के फसलों के उत्पादन का उचित दाम नहीं मिलने के पीछे सरकार की खरीद नीति जिम्मेदार हैं। कहा कि सरकार की मंशा पूंजीपतियों की तिजोरी के भण्डारण क्षमता को बढ़ाना है। इसलिए 
सारे कल कारखाने, रेल, बीमा कंपनी को बेचने की तैयार हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया हैं। आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री प्रदेश में क्या कर रहे हैं, रैली जनसभा कर रहे हैं। उनको कोई नही पूछने वाला नहीं पर समाजवादी पार्टी कोई कार्यक्रम करे तो उसे रोक दिया जाता हैं। इस सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि पूरी दुनिया देख चुकी है कि उत्तरप्रदेश में सत्ता के बल पर आप जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख तो बन सकते हैं लेकिन 2022 के चुनाव में आपको जनता सबक सिखाएगी।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डाक्टर हरिमोहन सिंह, पूर्व प्राचार्य उदय प्रताप सिंह, अरुण यादव, रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, बिहारी पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, यशराम सिंह, जिंजी सिंह, अजय सिंह, शिवनरायन राय, पप्पू पांडेय, सत्यम सिंह सन्नी, मंटू सिंह बाबा, शुभम सिंह, सूर्यदेव तिवारी, नीतीश पांडेय, दीनदयाल यादव, पंकज गोंड, अंगद तिवारी, अंकित सिंह, मो. आरिफ, कृष्णा वर्मा, अमजद अली, सज्जाद अनवर, हैप्पी पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन जगमोहन यादव ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)