आजमगढ़ : पिछड़ों, गरीबों, हिन्दू, मुस्लिम का भला सपा के साथ- संजय चौहान

Youth India Times
By -
0


शाहगढ़ में जनवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का हुआ स्वागत
आज़मगढ़। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जनक्रांति यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का यात्रा के दौरान मुबारकपुर विधानसभा के शाहगढ आगमन पर सपा ने श्यामदेव चौहान एवं सपा नेता, जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ यात्रा संदेश भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ देकर जिला मुख्यालय तरफ काफिला रवाना हो गया।
जनक्रांति यात्रा जौनपुर जनपद के बॉडर पर जीवली से आरंभ हो कर मेंहनगर, चक्रपानपुर, इटौरा, जहानागंज, सठियांव से शाहगढ बाजार में समय लगभग 4 बजे पहुंचा। शाहगढ बाजार में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से यात्रा का संदेश व नारा बताया कि भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ। सपा सहयोगी संजय चौहान का जोरदार स्वागत किया। जगह जगह माल्यार्पण और ढोल नगारो के बीच जिन्दाबाद के नारो के साथ बाइस में बाइसिकल लायेंगे का नारा लगाते हुए सपाईयों ने श्री चौहान को फूल माला से लाद दिया । इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और कानून कायम रखने के लिए प्रदेश का नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में देना जरूरी है। पिछड़ो, गरीबो, हिन्दू, मुस्लिम का भला सपा के साथ है ।
जनक्रांति यात्रा में वाहनों से भारी संख्या में लोग साथ साथ चल रहे थे। स्वागत के पश्चात यात्रा जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, अवधेश यादव, विशाल यादव, कैलाश यादव, ज्याउल्लाह अंसारी, सपानेत्री शना परवीन, इंद्रदेव चौहान, रमेश चौहान, दीपक चौहान, संतोष यादव, अवधेश चौहान, नदीम अहमद, कन्हैया चौहान, योगेश चौहान, इसरार अहमद, प्रधान सलमान आलम, राकेश गोंड, परवेज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)