पूर्व विधायक को भाजपा ने पार्टी से किया बाहर

Youth India Times
By -
0

6 दिन में पूर्व भाजपा में हुए थे शामिल
लखनऊ। भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपित पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की सदस्यता निरस्त कर दी गई है। महज छह दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए बसपा के दागी पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने आपत्ति जताई थी। पिछले दिनों लखनऊ आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रीता जोशी ने इस मामले को रखा। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बबलू की सदस्यता रद कर दी। भाजपा की ही सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपित पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को गले लगाकर पार्टी नेताओं ने अपनी किरकिरी करा ली। पार्टी विद डिफरेंस की नीति पर सवाल खड़े हुए, सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर आपत्ति जताई, तब जाकर कार्रवाई की गई। अयोध्या के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बसपा छोड़कर चार अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके गले में भगवा गमछा पड़ते ही मामला गर्मा गया क्योंकि 15 जुलाई, 2009 में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने की घटना के आरोपितों में बबलू भी शामिल हैं। मुकदमा चल रहा है। रीता अब भाजपा की सांसद हैं। मामला चर्चित है। इसके बावजूद दागी पूर्व विधायक को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिला दी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)